गृह विभाग से आदेश जारी...3 IPS और 2 राज्य पुलिस सेवा के अफसर... - CG Sandesh

गृह विभाग से आदेश जारी...3 IPS और 2 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को मिली नई पोस्टिंग

रायपुर। चुनाव आयोग द्वारा हटाए गए आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है। गृह विभाग से देर रात इन अफसरों के लिए नई जिम्मेदारी का आदेश जारी किया गया है।

अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक सभी को आस्थायी रूप से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक आईपीएस अभिषेक मीणा, शलभ कुमार सिन्हा, उदय किरण और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी और संजय ध्रुव को आदेश तिथि को ही कार्यमुक्त होने कहा गया है।

 


बता दें कि चुनाव आयोग ने बिलासपुर के कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और फूड विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी, राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा, दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा, कोरबा पुलिस अधीक्षक उदय किरण, बिलासपुर के एएसपी अभिषेक महेश्वरी और दुर्ग के एएसपी संजय ध्रुव को तत्काल हटाने का आदेश जारी किया था।

चुनाव आयोग के आदेश के बाद सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने इन अफसरों की नई पदस्थापना का आदेश देर रात जारी कर दिया है। इन अफसरों को तत्काल कार्यमुक्त होने का आदेश जारी किया गया है।

संजीव झा और तारण सिन्हा को संयुक्त सचिव बनाया
बता दें बिलासपुर के कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और फूड विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी को बुधवार की शाम चुनाव आयोग ने हटाने का आदेश दिया था। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने तारण प्रकाश सिन्हा और संजीव झा को संयुक्त सचिव मंत्रालय और मनोज सोनी को विशेष सचिव मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। अवर सचिव अन्वेष धृतलहरे द्वारा इससे संबंधित जारी आदेश किया गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें