छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना कल होगी जारी - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना कल होगी जारी

छत्तीसगढ़ में विधानसभा के आम चुनावों के पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होंगी और उसी के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेंगी।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमों के अनुसार राज्य के घुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों समेत 20 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी और इसी के नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेंगी। 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होंगी ,और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 07 नवम्बर को होगा और मतगणना 03 दिसम्बर को होंगी।

पहले चरण में पंडरिया,कवर्धा,खैरागढ़,डोगरगढ़,राजनांदगांव,डोगरगांव,खुज्जी,मोहला मानपुर,अंतागढ़, भानुप्रतापपुर,कांकेर,केशकाल,कोंडागांव, नारायणपुर,बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा ,बीजापुर एवं कोंटा सीटों पर मतदान होंगा।इस चरण की सभी 20 सीटों के लिए मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए है,जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने एक भी सीट का उम्मीदवार अभी तक घोषित नही किया हैं।आम आदमी पार्टी,जनता कांग्रेस एवं कुछ छोटी पार्टियां भी कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें