डोंगरगढ़ में क्वांर नवरात्रि मेले की तैयारियों के संबंध में ... - CG Sandesh

डोंगरगढ़ में क्वांर नवरात्रि मेले की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक

लेक्टर डोमन सिंह ने डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे क्वांर नवरात्रि पर्व की तैयारी के संबंध में डोंगरगढ़ छिरपानी परिसर में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर सिंह ने कहा कि श्रद्धा एव आस्था के केन्द्र डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पदयात्री पहुंचते हैं। देश, प्रदेश एवं दूर दराज से यहां श्रद्धालु एवं पदयात्री पहुंचते हैं।



 विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए, सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि मां बम्लेश्वरी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों के लिए अच्छा सेवा पंडाल एवं अच्छी व्यवस्था रहे। उन्होंने रोपवे के मेन्टेंनेस के संबंध में जानकारी ली। रोपवे संचालक को रोपवे का फिटनेस सर्टिफिकेट देने कहा।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है। कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेले में चाक चौबंद व्यवस्था होनी चाहिए। कलेक्टर ने पेयजल की नियमित आपूर्ति करने, विद्युत, साफ-सफाई व्यवस्था, बेरिकेटिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला के दौरान भीड़ की स्थिति नहीं होनी चाहिए।

इसके लिए पार्किंग एवं अन्य व्यवस्था के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। पार्किंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी होनी चाहिए।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा व्यवस्था होनी चाहिए।

उन्होंने रोपवे एवं मेला स्थल पर लगने वाले झूलों का फिटनेस सर्टिफिकेट एसडीएम डोंगरगढ़ एवं पुलिस विभाग को प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य, विश्राम, चाय-नाश्ता, भोजन, पेयजल की निरंतर उपलब्धता बनी रहे। बैठक में रूट चार्ट, पार्किंग एवं अन्य जरूरी बातों के संबंध में चर्चा की गई।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अच्छी व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी तरह से यात्रियों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा और बेहतर ट्रैफिक के लिए हर संभव प्रयास पुलिस द्वारा किए जाएंगे।

इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री अनिल गट्टानी, सह सचिव श्री बबलू शांडिल्य, माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, सेवा पंडाल संचालक व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें