IT RAID : बेंगलुरु के फ्लैट में पड़ी रेड, कार्टन बॉक्स में भ... - CG Sandesh

IT RAID : बेंगलुरु के फ्लैट में पड़ी रेड, कार्टन बॉक्स में भरा मिला कैश, देखिए तस्वीर

बेंगलुरु से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां की एक फ्लैट में आयकर विभाग ने रेड मारी है। रेड में 21 कार्टन बाक्स नोटों से भरे मिले हैं। जिसमें से करोड़ों की रकम जब्त किये गये हैं।

 


आपको बता दें कि बेंगलुरू आरटी नगर के पूर्व कांग्रेस पार्षद अश्वत्थम्मा के आवास पर आयकर विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है। छापेमारी कार्रवाई में नोटों का जखीरा बरामद किया गया है।

बेंगलुरू के आरटी नगर स्थित आत्मानंद कॉलोनी में कार्टन बक्सों में नोटों से भरा बक्सा बरामद हुआ है। जिसे आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है। मामला आयकर चोरी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें