CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना जा... - CG Sandesh

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी

रायपुर !  छत्तीसगढ़ में विधानसभा के आम चुनावों के पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों के लिए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा आज अधिसूचना जारी कर देने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं।


निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमों के अनुसार पहले चरण के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होंगी ,और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 07 नवम्बर को होगा और मतगणना 03 दिसम्बर को होंगी।

पहले चरण में पंडरिया,कवर्धा,खैरागढ़,डोगरगढ़,राजनांदगांव,डोगरगांव,खुज्जी,मोहला मानपुर,अंतागढ़, भानुप्रतापपुर,कांकेर,केशकाल,कोंडागांव,नारायणपुर, बस्तर,जगदलपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा ,बीजापुर एवं कोंटा सीटों पर मतदान होंगा।इस चरण की सभी 20 सीटों के लिए मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए है,जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने एक भी सीट का उम्मीदवार अभी तक घोषित नही किया हैं।आम आदमी पार्टी,जनता कांग्रेस एवं कुछ छोटी पार्टियां भी कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें