बस्तर से जगमोहन बघेल, जगदलपुर से नरेंद्र भवानी आप उम्मीदवार - CG Sandesh

बस्तर से जगमोहन बघेल, जगदलपुर से नरेंद्र भवानी आप उम्मीदवार

रायपुर। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी सूची में बहुचर्चित बस्तर और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र समेत कुल 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। वहीं, इस लिस्ट के जारी होने के बाद अब तक कुल 33 सीटों पर आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।आम आदमी पार्टी ने गुरुवार देर रात छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।

आम आदमी पार्टी ने बैकुंठपुर (3) से डॉ. आकाश जशवाल, कटघोरा (22) से चंद्रकांत डिकसेना, लोरमी (26) से मनभजन टंडन, मुंगेली (27) से दीपक पात्रे, जैजैपुर (37) से दुर्गालाल केवट (निषाद), कसडोल (44) से लेखराम साहू, गुंडरदेही (61) से जशवंत सिन्हा, दुर्ग ग्रामीण (63) से संजीत विश्वकर्मा, पंडरिया (71) से चमेली कुर्रे, बस्तर (85) से जगमोहन बघेल और जगदलपुर (86) विधानसभा से नरेंद्र भवानी को उम्मीदवार घोषित किया है।

वहीं, इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी सूची में प्रतापपुर से राजा राम श्याम, सारंगढ़ से देवप्रसाद कोसले, खरसिया से विजय जायसवाल, कोटा से पंकज जेम्स, बिल्हा से जसबीर सिंह, बिलासपुर से डा. उज्ज्वला कराड़े, रायपुर ग्रामीण से तरुण वैद्य, रायपुर पश्चिम से नंदन सिंह, अंतागढ़ से संतराम सलाम, केशकाल से जुगलकिशोर बोध, चित्रकोट से बोमाडा राम मंडावी, मस्तूरी से धरमदास भार्गव को उम्मीदवारी सौंपते हुए मैदान में उतारा।

दिल्ली और पंजाब की तरह आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में भी विकास परक रणनीति पर पूरी दम-खम के साथ विधानसभा चुनाव लड़ रही है। तीसरी सूची जारी होने के बाद ‘आप’ ने अब तक कुल 33 प्रत्याशियों को टिकट दे दिया है। इससे पहले पार्टी ने दंतेवाड़ा, नारायणपुर, अकलतरा, भानुप्रतापपुर, कोरबा, राजिम, पत्थलगांव, कर्वधा, भटगांव और कुनकुरी सीट पर प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा चुकी है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें