सेजेस बसना में मेहंदी एवं ग्रीटिंग कार्ड्स प्रतियोगिता संपन्... - CG Sandesh

सेजेस बसना में मेहंदी एवं ग्रीटिंग कार्ड्स प्रतियोगिता संपन्न

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बसना में आज शनिवार को बैग लेस डे के उपलक्ष्य पर प्राचार्य के के पुरोहित में निर्देशन से सहायक शिक्षक योगेश कुमार बढ़ाई एवं नवीन कुमार साव ने बालिकाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता एवं बालको के लिए ग्रीटिंग कार्ड्स प्रतियोगिता एवं कविता लेखन प्रतियोगिता रखा गया था जिसमे सभी बच्चों ने बड़ चढ़ कर भाग लिया. 

मेहंदी प्रतियोगिता में येलो हाऊस से स्वाति पटेल, ग्रीन हाउस से प्राची महंत, रेड हाउस से डोलिमा चौधरी, ब्लू हाउस से पुष्पा साहू एवं ग्रीटिंग कार्ड्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विवांश डडसेना,द्वितीय स्थान खगेस सिन्हा एवं तृतीय स्थान पर कुणाल पटेल रहे.

कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चहक प्रधान,द्वितीय स्थान पर चांदनी प्रधान, जसमीत कौर एवं तृतीय स्थान पर निवेदिता रही। प्राचार्य के. के. पुरोहित ने सबको बधाई एवं शुभकामनाएं दी.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें