सरकार बनने पर कटघोरा को बनाया जाएगा जिला : चंद्रकांत, आम आदम... - CG Sandesh

सरकार बनने पर कटघोरा को बनाया जाएगा जिला : चंद्रकांत, आम आदमी पार्टी कटघोरा विधानसभा प्रत्याशी ने ली प्रेस वार्ता …

कोरबा : आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने शेष बचे उम्मीदवारों को लेकर लिस्ट जारी की है। कोरबा विधानसभा से विशाल केलकर और कटघोरा विधानसभा से चंद्रकांत डिक्सेना को अपना उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों ने 13 अक्टूबर शुक्रवार को डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की वार्ता के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी के सदस्यता कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश में आम आदमी पार्टी से लाखो कार्यकर्ता जुड़ चुके हैं। आप की जब हवा चलती है तो सबसे पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी ही डोल जाती है। पार्टी जमखम और जनता का भरोसा बनाकर चुनाव लड़ेगी तथा सरकार बनाएगी।

 

 

कटघोरा विधानसभा चंद्रकांत डिक्सेना ने कहां की कटघोरा विधानसभा में पानी, बिजली, सड़क जैसी मूल सुविधाओं से यहां के लोग वंचित हैं, वही कटघोरा निगम की बनी हुई नालियों की गंदा पानी नदियों में छोड़ा जा रहा है, नदी के भरोसे लगभग 18 से अधिक गांव के लोग खेती किसानी एवं उपयोग करते हैं इसके बावजूद भी निगम प्रशासन का ध्यान नहीं, नदी में बहा रहे नाली के गंदे पानी का उपयोग कर लोग हो रहे हैं बीमार, वही कोरबा विधानसभा विशाल केलकर ने कहा कि आमआदमी पार्टी का उद्देश्य शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार है, हमारा प्रमुख मुद्दा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें