इजरायल के एयरस्ट्राइक में हमास वायुसेना प्रमुख की मौत, जानें... - CG Sandesh

इजरायल के एयरस्ट्राइक में हमास वायुसेना प्रमुख की मौत, जानें कौन था अबू मुराद

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में इजरायली सेना ने हमास के एक सीनियर कमांडर को मार गिराया है। हमास के हमले के बाद लगातार गाजा पट्टी पर हमला कर रहा इजरायल हमास के आतंकियों को भी खत्म करने में लगा हुआ है। शनिवार को इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने हमास के एक सीनियर कमांडर को मार गिराया है।


इस्राइली वायु सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘बीते दिन, वायु सेना के फाइटर जेट्स ने आतंकी संगठन हमास के आकाशीय गतिविधियां संचालित करने वाले मुख्यालय पर हमला किया गया। इस हमले में मुराद अबु मुराद मारा गया।’ इजरायल ने कहा कि अबू मुराद ने पिछले सप्ताह नरसंहार के दौरान आतंकवादियों को निर्देश देने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उसी के कहने पर हैंग ग्लाइडर के सहारे हमास के लड़ाके इजरायल में प्रवेश किया था।

इस्राइली वायु सेना ने कहा है कि अन्य हमलों में उन्होंने हमास के कमांडो फोर्स के ठिकानों पर बम बरसाए। बीती रात भी इस्राइली सेना के फाइटर जेट्स ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर हमले किए। साथ ही एक आतंकी सेल की भी पहचान कर उन्हें निशाना बनाया गया, जिसमें कई आतंकियों के मारे जाने की खबरें हैं। इस्राइल ने बताया कि ये आतंकी लेबनान से इस्राइली सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें