सुकमा में शांतिपूर्ण चुनाव कराने सुरक्षाबलों की 50 कंपनियां ... - CG Sandesh

सुकमा में शांतिपूर्ण चुनाव कराने सुरक्षाबलों की 50 कंपनियां होंगी तैनात

रायपुर। देश के सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिलों में शामिल सुकमा में शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर प्रशासन ने रणनीति तैयार कर ली है। बता दें कि यहां 90 प्रतिशत मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील इलाके में हैं। जिसके कारण पिछले ढाई दशक से यहां शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है।


चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद से ही पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है। सीआरपीएफ, जिला बल और डीआरजी की संयुक्त टीमें नक्सलियों के ठिकानों पर दस्तक दे रही हैं। जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए 50 से ज्यादा कंपनियों की मांग की गई है। जिसमें करीब 5 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में की जाएगी।

पहले चरण में 7 नवंबर को बस्तर के 12 सीटों पर चुनाव होंगे। दक्षिण बस्तर के सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान माओवादियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के साथ फायरिंग और मत पेटियों को लूटने जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें