बसना : छात्रों ने मतदाताओं को जागरूक होकर शतप्रतिशत मतदान कर... - CG Sandesh

बसना : छात्रों ने मतदाताओं को जागरूक होकर शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. यह मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है. स्वीप गतिविधियां संचालित से शतप्रतिशत मतदान हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है.

इसी कड़ी में आज स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना के प्राचार्य डॉ. एस. के. साव के निर्देशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एन. के. प्रधान के मार्गदर्शन में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के छात्रों ने कम मतदाता प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों में मतदाता प्रतिशत बढाने मतदाताओं को जागरूक किया. साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं मतदाताओं को जागरुक होकर मतदान करने की अपील की.

इस दौरान महाविद्याल के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एन. के. प्रधान, रासेयो के दल नायक गजेंद्र सिंह, दल नायिका ऐश्वर्या राजपूत, स्वच्छता प्रभारी चंद्रिका सिदार, पिंकी नायक, सांस्कृतिक प्रभारी प्रभात सिंह, भूमिका पोर्ते, अनुशासन प्रभारी मन्नू डडसेना, राजीव बारीक, सुमित अग्रवाल, हरेश श्याम, हेमसागर यादव, टिकम साहू, मनीष, अंजली नाग, रीता पटेल, सुभाशिनी नायक, बिमलेश्वरी, मुस्कान पाल, अनिल साव एवं महाविद्याल के राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे. उक्त जानकारी रासेयो के मीडिया प्रभारी डोमार सिंह और फोटो ग्राफर टिकम साहू ने दी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें