3.400 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, गोलबाजार पुलिस की का... - CG Sandesh

3.400 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, गोलबाजार पुलिस की कार्रवाई

रायपुर। निर्वाचन आयोग की सख्ती के चलते पुलिस अवैध कारोबारियों पर नकेल कस रही है। प्रदेश में लगातार नकदी, गांजा, शराब की आवक -जावक पर रोकने चौकी बनाकर गाड़ियों की चेकिंग करने के साथ सट्टा -जुआ के अड्डों में दबिश देकर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

3 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ महाराष्ट्र के अंतर्राज्यीय आरोपी हरिश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत डीकेएस अस्पताल के पीछे एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पिताम्बर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गोलबाजार को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

 


जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हरिश विश्वकर्मा निवासी महाराष्ट्र होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर पिट्ठू बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर आरोपी हरिश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 3 किलो 400 ग्राम गांजा कीमत लगभग 15,500/- रूपये जब्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। आरोपी – हरिश विश्वकर्मा पिता गिरजा शंकर विश्वकर्मा उम्र 25 पता साइन नाइक, एलबीएस मार्ग, हनुमान मंदिर, थाना धारावी, महाराष्ट्र।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें