आज दोपहर दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल... दूसरी ... - CG Sandesh

आज दोपहर दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल... दूसरी सूची को लेकर चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की पहले चरण की सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद सीएम भूपेश बघेल सोमवार 16 अक्टूबर को दिल्ली जाएंगे।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ उम्मीदवारों की दूसरी सूची में शामिल नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अप्रूवल के बाद सूची जारी कर दी जाएगी।

 


 बता दें रविवार को कांग्रेस ने अपने 30 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। वहीं भाजपा अपने 85 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद कांग्रेस में उम्मीदवारों की सूची जारी करने का दबाव बढ़ गया है।

 हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उम्मीदवारों की दूसरी सूची 18 या 20 अक्टूबर को जारी होगी। इससे पहले 17 अक्टूबर को बैठक होगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें