सट्टा किंग सौरभ के पार्टनर के ठिकानों पर ED की रेड
रायपुर/भिलाई। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ईडी ने सोमवार सुबह दुर्ग भिलाई में नगर निगम में सफाई ठेकेदार नेहरू नगर ईस्ट निवासी दीपक सावलानी उर्फ जयदीप के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है। दीपक सोलानी के घर सुबह 7 बजे टीम पहुंची इसमें 3-4 अफसर शामिल हैं।
सूत्रों का कहना है कि उसके बाद दीपक सावलानी महादेव के संचालक का पार्टनर बनकर नेहरूनगर चौक पर ढिल्लन होटल के बाजू में चौपाटी खोला था। साथ ही सौरभ की जूस फेक्ट्री में पार्टनर भी रहा है। दीपक सावलानी पिछले साल अपना नाम जयदीप बदलकर पासपोर्ट बनवाकर दुबई गया था। फिलहाल छापा कार्यवाही जारी है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें