बसना : अग्रवाल समाज ने मनाई अग्रसेन जयंती
बसना : अग्रवाल समाज द्वारा 15 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती का महापर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया. अग्रसेन जयंती जन्मोत्सव सप्ताह भर से खेल- कूद, क्रिकेट, नृत्य, सा रे गा मा आदि का आयोजन 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर
अग्रसेन जयंती
तक किया गया. 
अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर मुख्य अतिथि के रूप पर संजय अग्रवाल डायरेक्टर एनआर इस्पात रायगढ़ तथा अग्रवाल सभा अध्यक्ष अजय अग्रवाल बसना, अग्रवाल सभा संरक्षक सौरभ अग्रवाल, अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, उन्नती शाखा अध्यक्ष विनीता अग्रवाल मंच पर सुशोभित थे.
मनसंचालक का कार्य अग्रवाल सभा सचिव मनोज अग्रवाल एवं उनके सहयोगी शालिनी अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल द्वारा की गई. इस शुभ अवसर पर बसना अग्रवाल सभा,अग्रवाल महिला मंडल, युवा मं, उन्नति शाखा के सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी एवं पूरा बसना अग्रवाल परिवार मौजूद रहे. साथ ही बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह, रूप कुमारी चौधरी, सिंधी समाज,सिख समाज, ब्राह्मण समाज ,राम जानकी मंदिर समिति बसना तथा समाज के सभी प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही.