बसना महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के समाज के प्रत्येक वर्ग के मतदाताओं के शत- प्रतिशत भागीदारी एवं आम मतदाताओं में निर्वाचन के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से स्व. जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में प्राचार्य डॉ. एस. के. साव के निर्देशन एवं रेड क्रॉस प्रभारी विजय कुमार कठाने के मार्गदर्शन में " मतदाता जागरूकता अभियान " के तहत महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम महाविद्यालय के छात्र - छात्राओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई, जिसमें छात्र - छात्राओं ने मतदाता जागरूकता से संबन्धित नारे लगाए। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वंश, जाती समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकर का प्रयोग करने के लिए महाविद्यालयीन छात्र -छात्राओं ने शपथ लिया।
इस दौरान महाविद्यालय में " मतदाता जागरूकता अभियान " शीर्षक से संबन्धित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अनेक छात्र - छात्राओं ने प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। इस निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विजेता नताशा नायक, द्वितीय रिंकी साहू, तृतीय स्थान पर चंदनी मेहेर रही। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में वाणिज्य के सहायक प्राध्यापक अजय जल छत्री, ग्रंथपाल दीपक साहू, इतिहास के सहायक प्राध्यापक संतोष कुमार एवं जनभागीदारी व्याख्याता अजय जागेश्वर ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। उक्त जानकारी रेड क्रॉस प्रभारी विजय कठाने ने दी।