BREAKING : केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को आचार संहिता... - CG Sandesh

BREAKING : केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया गया है। दरअसल केंद्रीय राज्य मंत्री सोनहत क्षेत्र में बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान में निकली थीं।

 


इस दौरान जनसंपर्क काफिले में 40 से अधिक गाड़िया शामिल रहीं। बता दें कि इस संबंध में रेणुका सिंह ने रिटर्निंग अधिकारी से किसी प्रकार की सूचना या अनुमति नहीं ली थी। बता दें कि भतरपुर सोनहत से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद 15 अक्टूबर को रेणुका सिंह बड़ी तादात में लोगों के साथ सोनहत में जनसंपर्क अभियान में पहुंची थी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हों नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा है। बता दें कि बीजेपी ने केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर सोनहत विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें