खुलेंगे डी कंपनी के राज : दुबई से भारत आया महादेव आनलाइन सट्... - CG Sandesh

खुलेंगे डी कंपनी के राज : दुबई से भारत आया महादेव आनलाइन सट्टा एप का बड़ा बुकी गिरफ्तार

रायपुर/मुंबई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से संचालित होने वाले महादेव आनलाइन सट्टा एप के संचालक में से एक बुकी को यूपी पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार से किया है। यूपी पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से रतलाम के युवक मृगांक मिश्रा को गिरफ्तार किया है, जो पिछले एक साल से दुबई में रह कर महादेव आनलाइन सट्टा एप में हवाला के जरीए आने वाले पैसों को हेंडिल कर रहा था। उस पर 1630 फर्जी अकाउंट खुलवाकर करोड़ों की ठगी करने का आरोप है।

 


आरोपी मृगांक मिश्रा पर ईडी, प्रतापगढ़ और रतलाम पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया हुआ था। वह 13 अक्टूबर को मुंबई होकर रतलाम जाने के लिए आया था। मिली जानकारी के अनुसार महादेव आनलाइन सट्टा एप के मामले में प्रतापगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी खातों को फ्रीज कर दिया था।

पुलिस के अनुसार फ्रीज किए गए खातों में 3.88 करोड़ से अधिक की रकम थी। इन चारों ने ही मृगांक के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। प्रतापगढ़ पुलिस ने रतलाम पुलिस को भी बताकर मृगांक पर नजर रखने कहा। रतलाम पुलिस के मुताबिक मृगांक के पिता अनिल मिश्र और परिजन पीवम अपार्टमेंट रतलाम में रहते हैं। और मृगांक, कांदीवली ईस्ट आक्टा केस्ट अपार्टमेंट, 703 मुंबई में रहता था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें