चुनाव आयोग से नाराज नजर आये उप मुख्यमंत्री सिंहदेव… जानें मा... - CG Sandesh

चुनाव आयोग से नाराज नजर आये उप मुख्यमंत्री सिंहदेव… जानें मामला

रायपुर: आगामी चुनाव को देखते हुए आदर्श अचार संहिता प्रदेश में प्रभावी हो चुका है तो दूसरी तरफ कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची भी आने लगी है। लेकिन इन दोनों मामलो का आपस में क्या ताल मेल है ? कांग्रेस ने जिन उम्मीदवारों के नाम घोषित किये है।

 वह पूरी तरफ चुनाव आयोग के रडार पर है। ऐसे प्रत्याशियों पर निर्वाचन आयोग कड़ी नजर रखे हुए है। उनकी गतिविधियों की वीडियों रिकॉर्डिंग कराई जा रही है। इतना ही नहीं बल्कि उनके कार्यक्रमों का खर्च अब चुनाव प्रचार के तौर पर भी जोड़ा जाने लगा है।


चुनाव आयोग के इसी कार्यशैली से प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव नाराज नजर आएं। उन्होंने इससे निबटने के लिए पार्टी को भी तरीखा सुझाया। मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा “मैं सुझाव देने वाला हूं कि जितनी देर तक चाहें उतनी देर तक उम्मीदवारों की सूची रोक लीजिए क्योंकि जिन प्रत्याशियों के नाम सामने आ रहे हैं ।

चुनाव आयोग उनकी रिकॉर्डिंग कर रहा है और कह रहा है कि ये खर्चा चुनाव प्रचार में जुड़ेगा। ऐसे में चुनाव कैसे लड़ा जाएगा?” छत्तीसगढ: आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सूची पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने कहा “मैं सुझाव देने वाला हूं कि जितनी देर तक चाहें उतनी देर तक उम्मीदवारों की सूची रोक लीजिए क्योंकि जिन प्रत्याशियों के नाम सामने आ रहे हैं चुनाव आयोग उनकी रिकॉर्डिंग कर रहा है और कह रहा है कि ये खर्चा चुनाव प्रचार में जुड़ेगा... बताइए ऐसे चुनाव कैसे लड़ा जाएगा?"

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें