बसना : माँ ने दर्ज करायी बेटी के अपहरण की शिकायत - CG Sandesh

बसना : माँ ने दर्ज करायी बेटी के अपहरण की शिकायत

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के एक गाँव की नाबालिग युवती के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. युवती की माँ ने अपनी शिकायत में बताया है की 15 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे कोई अज्ञात उसकी 16 वर्षीय नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगाकर अपहरण कर कहीं ले गया है. 

आसपास पतासाजी के बाद भी वह नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें