CG Breaking : कांग्रेस, आप के बाद अब भाजपा ने भी की चुनाव ता... - CG Sandesh

CG Breaking : कांग्रेस, आप के बाद अब भाजपा ने भी की चुनाव तारीख बदलने की मांग, पूर्व CM ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से की ये अपील…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को सीटों पर मतदान किया जाएगा और दूसरे चरण में 17 नवंबर को बची हुई 70 सीटों पर वोटिंग होगी। लेकिन चुनावी सरगर्मी के बीच पूर्व सीएम रमन सिंह ने दूसरे चरण के मतदान की तारीखों में बदलाव की मांग की है।


पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे। मैं निर्वाचन आयोग से आग्रह करता हूं कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें