दो भाइयों में शराब को लेकर विवाद, एक की मौत
उत्तरप्रदेश के संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र में दो भाइयों में शराब को लेकर हुए विवाद के दौरान एक ने दूसरे के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे एक भाई की मौत हो गई ।
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बुधवार को बताया कि जुनावई थाना क्षेत्र के रूखड़ा पुख्ता गांव में मंगलवार की रात दो भाइयों कालू (30) और कैलाश उर्फ चिम्मन सिंह में शराब को लेकर विवाद हो गया । उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान कैलाश उर्फ चिम्मन सिंह ने कालू के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वह घायल हो गया ।
पुलिस के मुताबिक, कालू की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर कैलाश उर्फ चिम्मन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें