BJP Third List : बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, पंडरिया से इ... - CG Sandesh

BJP Third List : बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, पंडरिया से इन्हे बनाया गया उम्मीदवार…


रायपुर।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए एक नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। पंडरिया सीट से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया गया है। अब इसके साथ ही अब बेलतरा, बेमेतरा, कसडोल और अंबिकापुर विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना बाकी है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव की तरीकों का ऐलान होते ही सभी राजनैतिक पार्टियों में खलबली मच गई है। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। एक तरफ जहां सत्ता में काबिज कांग्रेस एक बार फिर से प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए जोर दे रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सत्ता पाने के लिए बेताब है। ऐसे में दोनों ही पार्टियां प्रत्याशियों के चयन में फूंक-फूंककर कदम रख रही है।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें