जंगल में मिला 7 वर्षीय बालिका का सिर, धड़ की तलाश में जुटी पु... - CG Sandesh

जंगल में मिला 7 वर्षीय बालिका का सिर, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

एमपी के बड़वानी जिले के चाचरिया इलाके से दर्दनाक खबर सामने आई है. घर से आधी रात के बाद गायब हुई 7 साल की मासूम बच्ची का आज केवल सिर बरामद हुआ है. वह भी क्षतविक्षत हालत में है. मासूम के सिर को देखकर किसी जंगली जानवर के हमलाकर खाए जाने की आशंका है. घटना के चलते क्षेत्र में दहशत फैल गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 साल की मासूम बच्ची शहर के पहाड़ी क्षेत्र रावलिया माल की रहने वाली थी. गायब होने से पहले बालिका अपनी दादी झींगा बाई के साथ घर के बाहर सो रही थी.

रात के समय मासूम बच्ची अपनी बहन के साथ दादी के पास सोने गई थी. आज सुबह दादी ने पाया कि एक अन्य बालिका प्रमिला तो पलंग पर सो रही है, लेकिन 7 वर्षीय बालिका गायब है. झींगा बाई ने ग्राम पटेल धर्म सिंह व अन्य को सूचित किया. गांव के लोगों ने दिनभर बच्ची की तलाश की.

गांव में दिनभर खोजने के बाद पहाड़ी क्षेत्र के जंगली एरिया में ढूंढे जाने पर एक गड्ढे में आज सायं बालिका का सिर मिला. उसका धड़ वहां पर नहीं था. हालांकि आसपास चार-पांच हड्डियां व मांस के टुकड़े मिले. उसकी फ्रॉक कुछ दूरी पर झाड़ियों में फंसी मिली. गांव के लोगों ने एफएसएल की टीम और वन विभाग को जानकारी दी. इनकी शुरुआती जांच में उसे जंगली जानवर के शिकार कर लेने की बात कही है.


अन्य सम्बंधित खबरें