बसना : कल होगी मां जगत जननी के दरबार मे महाआरती व 56 भोग आयो... - CG Sandesh

बसना : कल होगी मां जगत जननी के दरबार मे महाआरती व 56 भोग आयोजन

बसना नगर के बस स्टैंड में आदर्श दुर्गोत्सव समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि के पंचम दिवस 19 अक्टूबर को रात्रि 07 बजे से विश्व प्रसिद्ध बनारस के पंडितों द्वारा मां जगतजननी के दरबार में महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन होगा। समिति के सदस्यों ने श्रृद्घालु भक्तों से महाआरती एवं छप्पन भोग कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य का भागीदारी बनने की अपील की गयी है। 

शारदीय नवरात्रि को बसना नगर सहित ग्रामीण अंचल में बड़े ही हर्षोल्लास व श्रृध्दा का साथ मनाया जा रहा है। नगर में बस स्टैंड, सिटी सिनेमा, बाजार पड़ाव एवं आर्दश नगर में माता की प्रतिमा विराजीत कि गई है जहां मां जगतजननी जगदम्बा के दरबार में रोज सुबह व शाम को आरती की जाती है। मां की आरती में श्रृद्घालु बड़ी तादाद में उपस्थित रहते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

गौरीशंकर मानिकपुरी

गौरीशंकर मानिकपुरी स्नातक की पढ़ाई के बाद, मीडिया के क्षेत्र में आज उन्हें क्षेत्रीय और जमीनी पत्रकारिता का 7 वर्षों का लंबा और गहरा अनुभव है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से सटीक 'आंचलिक खबरें' निकालना और आम जनता के हक की आवाज़ को बेबाकी से उठाना उनकी मुख्य विशेषता है। निष्पक्ष और खोजी रिपोर्टिंग के जरिए वे लगातार पाठकों तक ग्राउंड ज़ीरो का सच पहुंचा रहे हैं। संपर्क: +91 7746859354
अन्य सम्बंधित खबरें