बसना : अर्थशास्त्र प्रोजेक्ट प्रतियोगिता की विजेता बनी गरिमा चौधरी
स्व. जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग द्वारा अर्थशास्त्र प्रोजेक्ट बनाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र विषय लेकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। 
इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा गरीबी का निवारण, गरीबों की समस्या,गरीबी के कारण पर अपने विचार प्रस्तुत किया गया।
अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष विजय कुमार कठाने ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि- इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया में गरीबी दूर करने के किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जागरूकता बढ़ाना है। भारत अभी भी गरीबी की मार से आगे नहीं बढ़ सका है। आजादी के पहले भी देश गरीबी के प्रकोप से जूझ रहा था और स्वतंत्रता के बाद भी। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में गरीबी कम करने के लिए रोजगार का विविधीकरण करने हेतु गैर कृषि गतिविधियों को बढ़ाना होगा।
अर्थशास्त्र प्रोजेक्ट बनाने की प्रतियोगिता में गरिमा चौधरी ने
प्रथम, देवजी साहू ने
द्वितीय तथा दीपा भोई ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विजेता बनी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. साव के निर्देशन में ग्रंथपाल दीपक कुमार साहू, प्रयोगशाला तकनीशियन राजकुमार पटेल एवं सहायक ग्रेड 3 शुभम नायक ने निर्णायक की भूमिका में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।