कुत्ते को फांसी पर लटकाया, 3 के खिलाफ केस दर्ज
मध्य प्रदेश के भोपाल में कुत्ते को फांसी लगाना का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. एक डॉग ट्रेनर ने कुत्ते को इतनी खौफनाक सजा दी कि उसकी तड़पकर मौत हो गई. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है.
मध्य प्रदेश के भोपाल में कुत्ते को खौफनाक सजा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक डॉग ट्रेनर कुत्ते को लेकर घर के गेट तक आता है. यहां लाकर उसके गले में बंधी रस्सी से कुत्ते को गेट पर लटका देता है. इस दौरान कुत्ते का दम घुटने की वजह से मौत हो जाती है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी.
कुत्ते को मारने वाले ट्रेनर रवि कुशवाह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि डॉग बहुत आक्रामक था, काबू में नहीं आता था, परेशान करता था. रात भर भौंकता था, इसलिए उसे मार डाला. पुलिस अल्फा डॉग ट्रेनिंग एंड बोर्डिंग सेंटर का ट्रेनर रवि कुशवाह क्रॉस नस्ल पैदा करना चाहता था, इसलिए रवि ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसकी मौत हो गई.
शाजापुर जिले के कुत्ते के मालिक निखिल उर्फ टीनू जायसवाल बताते है, सुल्तान (कुत्ते) की मौत सामान्य नहीं लगी, इसलिए मैं इसका सच जानने के लिए FIR करवाई.
मिली जानकारी के अनुसार, डॉग ट्रेनर इतना क्रूर था कि उसने कुत्तो को घर के गेट पर सात मिनट तक लटकाए रखा. लटकाने के बाद डॉग ट्रेनर गेट को इधर-उधर भी घुमाता रहा है. लोहे की जंजीर में बंधे होने के कारण कुत्ते की गर्दन कस गई थी. इतनी देर तक लटकाए जाने के कारण कुत्ते का दम घुट गया जिससे उसकी सांसे थम गईं. इस मामले का वीडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. अब पुलिस ने तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है. सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद कार्रवाई की मांग होने लगी. पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.