युवक-युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के गोगावां थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरनी में युवक-युवती ने जहर सेवन कर लिया. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. जबकी युवती का अस्पताल में इलाज जारी है.
मिली जानकारी के अनुसार, रानी और सुंदरम को परिजन बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर गए. दोनों को आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां सुंदरम ने दम तोड़ दिया. जबकि रानी की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर किया गया है. साथ आये ग्रामीणों ने प्रेम प्रसंग होने से इनकार किया है.
मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल दोनों ने किस कारण से जहर का सेवन किया ये जांच का विषय है. प्रथम दृष्टया तो मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें