सर्वे के आधार बनाई गई प्रत्याशियों की दूसरी सूची, मेरे वजह स... - CG Sandesh

सर्वे के आधार बनाई गई प्रत्याशियों की दूसरी सूची, मेरे वजह से नहीं कटी बृहस्पति सिंह की टिकट -टीएस सिंहदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी में भारी मंथन के बाद दूसरी सूची जारी कर दी गई है। कांग्रेस की दूसरी सूची में भी कई विधायकों की टिकट काट दी गई। टिकट कटने वालों में विधायक बृहस्पति सिहं का नाम भी शामिल है। कांग्रेस की दूसरी सूची को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि 7 नाम जो बचे हैं, उन पर भी मंथन चल रहा है। हाई लेवल कमेटी के पास गया है. जल्द ही वो भी नाम आ जाएंगे। वहीं 10 विधायकों की टिकट कटने पर सिंहदेव ने कहा कि ये सर्वे का आधार था. सर्वे का ज्यादा प्रभाव रहा. सर्वे के हिसाब से टिकट बाटें गए हैं।
विधायकों की टिकट कटने पर बीजेपी के आरोप को लेकर सिंहदेव ने कहा कि अपना अपना तर्क सब देते हैं. हमको लगता है जो जितने की स्तिथि में हैं उनको टिकट देना है. कांग्रेस ने काम अच्छा किया है. इसके बाद भी कांग्रेस नहीं जीतेगी तो काम करने का कोई अर्थ नहीं रहेगा।

 


बृहस्पति सिंह की टिकट मेरे वजह से कटी ऐसा नहीं- सिंहदेव

छन्नी साहू और बृहस्पति सिंह की टिकट कटने पर उन्होंने कहा कि टिकट मिलने का आधार सर्वे था. बृहस्पत सिंह की टिकट मेरे वजह से कटी ऐसा नहीं है. सर्वे में आया होगा इनके जीतने के चांस कम हैं, तब कटा होगा. चुन्नी के साथ भी कहीं न कहीं ऐसी बात हुई होगी ।

केंद्रीय नेताओं के दौरे और अमित शाह के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इसमें चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए. प्रशासन उनके हाथ में है, चुनी हुई सरकार के नियंत्रण में प्रशासन नहीं है. बयान जो भी दे रहे हैं उनको संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि कांग्रेस ने बुधवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 53 प्रत्याशियों के नाम हैं. केवल 7 प्रत्याशियों का नाम आना बाकी है. इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 30 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें 8 विधायकों का टिकट काटा गया था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें