भूपेश बघेल का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथः जायसवाल - CG Sandesh

भूपेश बघेल का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथः जायसवाल

बिलासपुर। टिकट कटने के बाद कांग्रेस के मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल का बयान सामने आया है। विनय जायसवाल ने कहा कि भूपेश बघेल का आशीर्वाद हमेशा साथ रहा है। वहीं, टीएस सिंहदेव की नाराजगी पर बोले, कि उसपर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।


विनय जायसवाल ने आगे कहा, कि काम के आधार पर टिकट काटना किसी भी तरह से डाइजेस्टेबल नहीं है। मैंने क्षेत्र में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी काम किया है। विनय जायसवाल ने कहा, कि जो भरोसा पार्टी को मनेंद्रगढ़ पर विनय जायसवाल पर करना था पार्टी ने नहीं किया। लेकिन, डॉ विनय का भरोसा आज भी सरकार पर है। आगे पार्टी डॉ विनय की भूमिका तय करेगी। मैं कांग्रेस पार्टी के साथ था हूं और रहूंगा।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में दो चरणों मे मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होंगे। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।

प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए पार्टियां जोरो-शोरों से तैयारियां कर रही है। वहीं, 18 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें