बसना कॉलेज के यूथ रेड क्रॉस विभाग द्वारा किया गया पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में प्राचार्य डॉ. एस.के. साव के निर्देशन एवं यूथ रेड क्रॉस कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार कठाने के मार्गदर्शन में "मतदाता जागरूकता अभियान" के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने बढ़ - चढ़कर भाग लिया।
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मतदाताओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के संदेश को अपने पोस्टर में बखूबी बनाया है।
मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कलाबाई नेताम, डालीम पटेल, चंद्रिका सिदार, पोखराज सेठ, हेमकुमारी साव, रिंकी साहू, कौशल्या पटेल, रीता पटेल, सुभाषिनी नायक व राहुल सोनी ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता अभियान पर आधारित सुंदर-सुंदर पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पोखराज सेठ, द्वितीय कलाबाई नेताम एवं तृतीय स्थान पर रिंकी साहू और डालिम पटेल रही। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में सहायक प्राध्यापक एन.के. प्रधान व अजय कुमार जलक्षत्रि ने अहम भूमिका निभाई।