तीन ज्वेलर्स के 11 ठिकानों पर आईटी की रेड : रिकॉर्ड खंगाल रह... - CG Sandesh

तीन ज्वेलर्स के 11 ठिकानों पर आईटी की रेड : रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं अधिकारी

रायपुर। आयकर अन्वेषण सर्किल की एक बड़ी टीम ने राजधानी और जगदलपुर के तीन सराफा समूह के 11 ठिकानों पर दबिश दी। इन कारोबारियों के शॉप और घरों को सुबह घेरा गया। इनमें राजधानी के सदर बाज़ार स्थित अरिहंत ज्वेलर्स और उनके संचालक उत्तम गोलछा के शैलेंद्र नगर स्थित घर शामिल है।

 


बता दें कि संचालक उत्तम गोलछा छग चैंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष हैं। इनके अलावा सदर स्थित एएम ज्वेलर्स के संजय पारख, बूढ़ापारा स्थित राजधानी ज्वेलर्स के सुनील पारख और जगदलपुर में मिक्की ‌नाहटा के पारस ज्वेलर्स के ठिकाने भी शामिल हैं। यह पड़ताल अभी एक दो दिन और जारी रहने की जानकारी दी गई है। पहले दिन की कार्रवाई में किसी भी तरह की जब्ती की कोई जानकारी नहीं दी गई है। केवल कच्चे पक्के लेनदेन, खरीदी-बिक्री के पेपर्स और साफ्टवेयर रिकार्ड खंगाले गए हैं।

दीपावली से पहले छापेमारी से सराफा व्यापारी नाराज

दीपावली से पहले आयकर विभाग की इस कार्रवाई से सराफा बाजार में गहमागहमी देखी जा रही है। करीब दस वर्ष बाद पहली बार त्यौहारी सीजन की शुरूआत में आईटी ने कार्रवाई की है। इसे लेकर सराफा कारोबारियों ने आक्रोश जताया है। वे जल्द ही आयकर आयुक्त से मुलाकात कर सकते हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें