केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशान... - CG Sandesh

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा – जनता ऊब चुकी है इस खाऊ सरकार से, छत्तीसगढ़ बर्दाश्त नहीं करेगा

रायपुर। केंद्रीय खेल एवं सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब इस भू-पे और खाऊ सरकार उब चुकी है। कांग्रेस ने जिस तरह से संसाधनों को लूटा है, और प्रदेश की ऐसी हालत कर दी है। छत्तीसगढ़ जो बहुत आगे जा सकता था, उसको पीछे की ओर धकेला है। अब छत्तीसगढ़ बर्दाश्त नहीं करेगा।


अनुराग ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हो रहे भ्रष्टाचार, यहां खनन माफिया हो, शराब माफिया हो या फिर तबादला माफिया हो। हर माफियाओं की सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब दिल्ली की कांग्रेस का एटीएम नहीं बने, इसलिए अब छत्तीसगढ़ बर्दाशत नहीं करेगा।

मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में जो चुनावी माहौल बना है, उसके पीछे कारण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र की ओर से सहायता दी है, एक के बाद दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट दिया है। किसानों से धान खरीदी के लिए 1 लाख करोड़ से ज्यादा की धनराशि उपलब्ध कराई है। वहीं दूसरी ओर जनता त्रस्त है, तुष्टिकरण से, सांप्रदायिकता से ऐसा लगता है। यहां की सरकार तुष्टिकरण से ग्रसित है और देश भर में अगर सबसे भ्रष्ट सरकार कहीं पर है, तो वह छत्तीसगढ़ में है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें