बसना : गुटखा खाने रुके युवक के साथ मारपीट, 2 के खिलाफ केस दर्ज
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम नौगडी में दो लोगों ने किराना दुकान के पास गुटखा खाने रुके युवक के साथ मारपीट की. युवक की पत्नी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
ग्राम नौगडी निवासी सरस्वती दास मानिकपुरी ने अपनी शिकायत में बताया है की 18 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे सरस्वती अपने घर पर खाना खाकर बैठी थी. उसके चाचा ससुर प्यारी दास मानिकपुरी आकर बताये कि सरस्वती के पति संजय दास मानिकपुरी अपने मजदुरी का पैसा लेने कृष्णा निषाद के घर जा रहे थे तभी उद्धव निषाद के किराना दुकान के पास गुटखा खाने के लिये रूके. वहां पर पहले से ही गांव के कृष्णा निषाद तथा त्रिलोचन पटेल खडे थे. संजय दास और त्रिलोचन के बीच बातचीत हो रही थी.
इसी दौरान एकाएक त्रिलोचन पटेल, संजय को गंदी-गंदी गाली देते हुए मारपीट करने लगा फिर कृष्णा निषाद पास में रखे पत्थर के टुकडे से संजय के सिर पर मार दिया, जिससे संजय के सिर से खून निकलने लगा. कृष्णा निषाद तथा त्रिलोचन पटेल ने हाथ मुक्का से मारपीट व जान से मारने की धमकी दी. प्यारीदास मानिकपुरी ने बीच बचाव कर संजय को बचाया. तभी दोनों आरोपी भाग गए. संजय को एम्बुलेंश से शासकिय अस्पताल बसना ले जाया गया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कृष्णा निषाद व त्रिलोचन पटेल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506(B)-IPC के तहत अपराध कायम किया है.