पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 4 साल बाद लौटे पाकिस्तान, कोर्ट... - CG Sandesh

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 4 साल बाद लौटे पाकिस्तान, कोर्ट में होना होगा पेश

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 4 साल में बाद अपने देश पाकिस्तान लौट आएं हैं। उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने नवाज शरीफ के स्वागत की जोरदार तैयारियां की हैं। बता दें साल 2018 में कानूनी तौर पर नवाज को चुनाव लड़ने के अयोग्य करार दिया गया था।


नवाज शरीफ को 19 नवंबर 2019 को इलाज के लिए एक पाकिस्तानी कोर्ट ने लंदन जाने की मंजूरी दी थी। साथ ही यह शर्त भी रखी थी कि वो फिट होने के बाद पाकिस्तान लौटेंगे और बाकी सजा काटेंगे। इसके बाद नवाज की वापसी अब हो रही है। 24 अक्टूबर को उन्हें परमानेंट बेल के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश होना होगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें