“चुनावी फंड ले लिया होगा, इसलिए एप बंद नहीं करवा रही”, महादे... - CG Sandesh

“चुनावी फंड ले लिया होगा, इसलिए एप बंद नहीं करवा रही”, महादेव एप को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर किया कटाक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप को लेकर ईडी के चालान पर केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है चुनावी फंड ले लिया होगा, इसलिए एप बंद नहीं करवा रही। वहीं भाजपा द्वारा महादेव सट्टे का पैसा दाउद और पाक के जरिए कांग्रेस को मिलने का आरोप को लेकर सीएम ने कहा कि मुर्खतापूर्ण बात कह रहे हैं। इससे हास्यास्पद बात और क्या हो सकती है। पूरे देश में शायद किसी राज्य ने कार्रवाई की तो छत्तीसगढ़ में हमने की। 450 लोगों की गिरफ्तारी हुई और हमने खुद होकर लुक आउट नोटिस जारी करने लिखी। एप के संचालक को गिरफ्तार करने कहा, जो विदेश में है।

 


सीएम बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा, केंद्र सरकार एप बंद क्यों नहीं करती। एप बंद करने का काम केंद्र का है, राज्य का नहीं। चुनावी फंड तो नहीं ले लिया, केंद्र सरकार महादेव एप क्यों बंद नहीं कर रहे। यह एप पूरे देश में चल रहा है। उसमें आप ही के लोग (भाजपा) तो बैठते हैं। केक काट रहे, पार्टी कर रहे, उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रहे। हमने कार्रवाई की, आप नहीं कर रहे। आपके क्या संबंध हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि सट्टा आम लोग खेलते हैं। पैसा वो वसूल रहे, लोगों को बर्बाद कर रहे और ये जीएसटी लगा रहे, कार्रवाई नहीं कर रहे। कर रहे तो हमारे लोगों को पकड़ रहे, सलाहकार को पकड़ रहे, जहां कुछ नहीं मिला। केवल बदनाम करने कार्रवाई कर रहे, संचालक को क्यो नहीं पकड़ रहे। बघेल ने कहा कि हिम्मत है तो इन सवालों के जवाब दे देना।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें