छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, इन सात उम्मीदवा... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, इन सात उम्मीदवारों को मिला टिकट

Chhattisgarh Congress Full Candidate List: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी की. कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. पार्टी की ओर से रविवार को जारी इस लिस्ट के अनुसार, कोरिया के पूर्व राजा रामानुज प्रताप सिंह की पोती अंबिका सिंह देव को उनकी मौजूदा सीट बैकुंठपुर से उम्मीदवार बनाया गया है. छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों – सात और 17 नवंबर को कराए जाएंगे.

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सरायपाली सीट से चतुरी नंद को और महासमुंद से रश्मी चंद्राकर को उम्मीदवार बनाया है.सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची के मुताबिक, पार्टी ने कसडोल सीट से संदीप साहू और रायपुर शहर उत्तर से कुलदीप जुनेजा को मैदान में उतारा है. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सिहावा से अंबिका मरकाम और धमतरी विधानसभा क्षेत्र से ओमकार साहू को उम्मीदवार बनाया गया है.





छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने इन सात उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा

छत्तीसगढ़ में कुल 90 हैं विधानसभा की सीटें

इससे पहले कांग्रेस की ओर से जारी दूसरी लिस्ट में 53 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. पार्टी की अपनी पहली लिस्ट में 30 नामों की घोषणा की गई थी. छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं. इन सीटों के लिए राज्य में चुनाव दो फेज- सात और 17 नवंबर को मतदान होने हैं. मतगणना तीन दिसंबर को होगी

No Image



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें