Weather Update : बढ़ने लगी ठंडी, दशहरा जाते ही कापेगा छत्तीसग... - CG Sandesh

Weather Update : बढ़ने लगी ठंडी, दशहरा जाते ही कापेगा छत्तीसगढ़, बस्तर सहित इन क्षेत्रों में पड़ेगी सबसे ज्यादा ठण्ड…

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम शुष्क हो रहा है। दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 15 से 21 डिग्री तक रहा। पिछले कुछ दिनों से रातें ठंडी हुई हैं। रात के तापमान में मामूली गिरावट लगातार हो रही है। आउटर इलाके में रात में ठंड का अहसास होने लगा है।


प्रदेश के कई जिलों में सुबह सात बजे तक घना कोहरा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। आगामी दो दिनों तक मौसम में कोई परिवर्तन के भी संकेत नहीं है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में एक-दो डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।प्रदेश के प्रमुख शहरों अंबिकापुर और पेंड्रारोड में रात का तापमान 15 से 16 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। इन शहरों और आसपास के इलाकों में रात में ठीक-ठाक ठंड पड़ना शुरू हो गई है। इसी तरह बस्तर में भी ठंडी पड़ने लगी है। पहाड़ी इलाकों में मैदानी इलाकों की तुलना में ज्यादा ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार, उन्होंने बताया कि अरब सागर में एक चक्रवात बनने की संभावना है, जो ओमान की तरफ जाने की संभावना है। इससे भारत में कोई खास असर नहीं दिखेगा। इसके अलावा एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें