बसना : फसल सुरक्षा के लिए घेरे गए तार की चपेट में आने से 16 ... - CG Sandesh

बसना : फसल सुरक्षा के लिए घेरे गए तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत, 3 किसान के खिलाफ केस दर्ज

गांव के ट्रांसफॉर्मर से लिया गया था अवैध कनेक्शन

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम दलालखार के खेत में ट्रांसफार्मर से अवैध कनेक्शन लेकर फसल सुरक्षा के लिए घेरे गए तार की चपेट में आने से शौच के लिए गए 16 वर्षीय नाबालिग युवक की मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने 22 अक्टूबर को तीन किसान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने मर्ग जांच में पाया कि मकुन्द का खेत आरोपी रामेश्वर गहरे के खेत से लगा हुआ है. 18 मई को कमल कुमार बरिहा पिता रनसाय बरिहा उम्र 16 साल अपने पिता के साथ मकुन्द बरिहा के खेत में ईंट बनाने गया हुआ था. कमल कुमार बरिहा शौच के लिए रामेश्वर गहरे के खेत तरफ गया, जहां पर आरोपीगणों के द्वारा अवैध रूप से फसल सुरक्षा के लिए ट्रांसफॉर्मर से विद्युत कनेक्शन लेकर खेत को जे. ई. तार से घेरा किया गया था, जिसमें विद्युत प्रवाहित हो रहा था. उक्त तार की चपेट मे आने से कमल कुमार बरिहा की मौत हो गयी.

आरोपी रामेश्वर गहरे के द्वारा अपने खेत को अधिया कमाने के लिए परखित साहू को दिया गया था. परखित के द्वारा गांव के ट्रांसफार्मर से अवैध कनेक्शन लेकर रामेश्वर गहरे के खेत में फसल सुरक्षा के लिए अवैध रूप से बिजली प्रवाहित कर तार को घेरा किया गया था.

आरोपी रामेश्वर गहरे के खेत के पास मकुन्द बरिहा का खेत है. आरोपी परखित अपने फसल की कटाई के बाद तार को निकालने लगा तो मकुन्द बरिहा ने मेरा फसल अभी कटा नहीं है बिजली तार को फसल कटने के बाद निकालना कहकर मना कर दिया गया.

रामेश्वर गहरे के द्वारा स्वयं का खेत होने के बाद भी एवं उसी गांव का निवासी होने व बिजली तार से घेरा करने के संबंध मे संपूर्ण जानकारी होने के बाद भी बिजली तार लगाने से मना एवं विरोध नही किया गया एवं परखित के द्वारा तार अवैध रूप से कनेक्शन कर लिया गया है जिसे मकुन्द बरिहा के द्वारा निकालने से मना किया गया. रामेश्वर गहरे, परखित साहू, मकुन्द बरिहा के अपराधिक कृत्य के कारण कमल कुमार की मौत हो गयी. आरोपीगणों के विरूध्द अपराध धारा 304 (A) भादवि, 135 विद्युत अधिनियम का पाये जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें