बड़ा ट्रेन हादसा : 2 ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, अबतक 20 लोगो... - CG Sandesh

बड़ा ट्रेन हादसा : 2 ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, अबतक 20 लोगों की मौत, कई घायल

बांग्लादेश में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। राजधानी ढाका से लगभग 80 किलोमीटर (50 मील) दूर भैरब में पैसेंजर ट्रेन ‘ईगारोसिन्दुर एक्सप्रेस गोधुली’ किशोरगंज जाने वाली एक मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे में अबतक 20 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। दुर्घटना सोमवार को दोपहर करीब 3:30 बजे भैरब रेलवे स्टेशन के बाहरी क्षेत्र इलाके में हुई। मौके पर बचाव अभियान जारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें