शासकीय कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन ... - CG Sandesh

शासकीय कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानिए कब तक कर सकते है अप्लाई

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध तीन नए शासकीय कृषि कालेजों में 12 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 12 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस साल पखांजूर, शंकरगढ़ व प्रतापपुर में शासकीय कृषि कालेज शुरू हुए। इनमें कृषि कालेजों में छात्रों को प्रवेश भी दिया गया है। अब प्रोफेसरों की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

तीन अन्य शासकीय कृषि कालेजों में भर्ती के लिए कुछ महीने पहले आवेदन मंगाए गए थे। असिस्टेंट प्रोफेसर के 32 पदों के लिए 5 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। आवेदनों पत्रों की जांच अभी शुरू नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पखांजूर, शंकरगढ़ व प्रतापपुर शासकीय कृषि कालेजों के लिए आवेदन की तारीख खत्म होने के बाद एक साथ सभी आवेदनों की जांच होगी।

 

 


10 पदों पर होगी संविदा भर्ती

इसके बाद पात्र-अपात्र उम्मीदवारों की सूची जारी करके साक्षात्कार लिया जाएंगे। इसी तरह सहायक ग्रेड-3, प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी समेत अन्य पदों के लिए भी विश्वविद्यालय से वैकेंसी निकली है। पखांजूर, शंकरगढ़, प्रतापपुर के शा. कृषि कालेजों में होगी भर्ती l 12 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं अभ्यर्थी
10 पदों पर होगी संविदा भर्ती कृषि कालेज रायपुर में प्लांट मालिक्यूलर बायोलाजी एंड बायोटेक्नोलाजी विभाग अंतर्गत फाइटोसैनिटरी प्रयोगशाला में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन भेजने की अंतिम तिथि छह नवंबर शाम पांच बजे तक

संविदा में भर्ती कर्मचारियों की कार्य अवधि अधिकतम तीन वर्ष अथवा परियोजना के साथ समाप्त होगी। फूड एनालिस्ट के पांच पद, जूनियर साइंटिफिक आफिसर के एक पद, साइंटिफिक असिस्टेंट के तीन पद और आफिस असिस्टेंट के एक पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आइजीकेवी की वेबसाइट www.igkv.ac.in पर जाकर फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन भरकर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कृषकनगर जोरा रायपुर के पते पर भेजना होगा। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि छह नवंबर शाम पांच बजे तक है


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें