पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से दर्दनाक हादसा...एक बच्चे और 2 म... - CG Sandesh

पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से दर्दनाक हादसा...एक बच्चे और 2 महिलाओं की मौत

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज के एक पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से दर्दनाक हादसा हो गया है। इस भगदड़ की वजह से 2 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है। इसके अलावा 6 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को सदर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक, स्टेशन रोड स्थित राजा दल पूजा पंडाल में काफी भीड़ थी। पंडाल में एक बच्चा गिर गया और भीड़ में दब गया। भगदड़ मचने से महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, स्टेशन रोड स्थित राजा दल पूजा पंडाल में लोग उत्सव मना रहे थे। उत्सव के दौरान मौके पर काफी भीड़ थी। इस दौरान अचानक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ की चपेट में आने से 2 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। घटना की वजह से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और मौके पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें