भाजपा के पोस्ट पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार - CG Sandesh

भाजपा के पोस्ट पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार

बुराई हारेगी, छत्तीसगढ़िया एक बार फिर जीतेगा

रायपुर। दशहरा पर रावण को लेकर फिर राजनीति गरमागई है। भ्रष्टाचार का रावण बताते हुए इस दशहरे पर दहन किए जाने वाले भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) में किए अपने पोस्ट में कहा कि बुराई हारेगी, सच जीतेगा. छत्तीसगढ़िया एक बार फिर जीतेगा।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा कि जाने दीजिए! पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों को गाली देना ठाकुर रमन सिंह और उनकी पार्टी की परंपरा रही है. पहले “छोटा आदमी”, “कुत्ता”, “बिल्ली” और न जाने क्या क्या कहा है। आज पिछड़ों को रावण दिखाकर उनका वध करने का भाजपा द्वारा पोस्टर जारी करने के बाद आप सबकी प्रतिक्रिया मुझे लगातार मिल रही है।

उन्होंने कहा कि मैं आपसे कहना चाहूँगा कि विजयदशमी के पर्व को ख़ुशी से मनाइए, मैं आपके प्रति जवाबदेह हूँ, उनके कुकृत्यों से फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए- कमीशनखोरी, अशिक्षा, कुपोषण, किसानों की बदहाली, नक्सलवाद ही रावण का स्वरूप हैं। हम सबको मिलकर इन पर विजय पाना है। हम धीरे-धीरे कुछ कार्यों में कामयाब हुए हैं। बचे हुए पर हम फिर से मिलकर साथ काम करेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें