बसना : महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित की गई ... - CG Sandesh

बसना : महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित की गई ऑनलाइन अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

ऑनलाइन अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पायल प्रधान प्रथम

स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना दिवस के अवसर पर ऑनलाइन इकोनॉमिक्स क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,  जिसके तहत ऑनलाइन अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी के लिए बहुविकल्प वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को गूगल फॉर्म में बनाया गया ।
       
दशहरा पर्व पर महाविद्यालय में अवकाश होने के बावजूद भी छात्र - छात्राओं का अर्थशास्त्र विषय के प्रति रुचि, लगन को दृष्टिगत रखते हुए अर्थशास्त्र विभाग ने इस ऑनलाइन अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया। 

इस प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र से संबंधित प्रश्नों के लिए एक गूगल फॉर्म बनाया गया, जिसमे विद्यार्थियों के नाम, कक्षा, मोबाईल नम्बर सहित अर्थशास्त्र विषय से संबंधित 15 प्रश्नों को शामिल किया गया था। इस गूगल फॉर्म के लिंक को 24 अक्टूबर के सुबह 11 बजे इकोनॉमिक्स व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा गया जिसमे विद्यार्थियों को गूगल फॉर्म में दिए गए प्रश्नों का जवाब देने के लिए केवल दस मिनट का समय दिया गया। अर्थशास्त्र विषय लेकर अध्ययन करने वाले बी. ए. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र - छात्राओं ने इस ऑनलाइन अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शामिल हुए।

अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष विजय कुमार कठाने ने गूगल फॉर्म के स्कोर के आधार पर इस प्रतियोगिता का परिणाम बताया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल प्रधान, द्वितीय अंजली बेहरा और तृतीय स्थान बिलासीनी साव, ममता रात्रे, गरिमा चौधरी ने प्राप्त किया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें