बसना : 14 वर्षीय नाबालिग और उसके माता-पिता के साथ मारपीट, पत... - CG Sandesh

बसना : 14 वर्षीय नाबालिग और उसके माता-पिता के साथ मारपीट, पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम लिमदरहा में एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ मारपीट की. पिता ने आरोपी को मरपीट क्यों किये हो कहा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, लिमदरहा निवासी नरेश कुमार राणा का 14 वर्षीय लड़का समीर राणा 23 अक्टूबर को गांव में दुर्गा देखने गया था. उसी समय नरेश की पत्नी चंद्रवती राणा डॉक्टर के पास से घर वापस आ रही थी. चंद्रवती ने देखा की गाँव के स्वागत गेट के पास उसका लड़का समीर रो रहा था.

चंद्रवती के पूछने पर समीर ने बताया की गांव के सुरेंद्र सिदार ने उसके साथ बेवजह मारपीट की. इस बात का पता चलने पर नरेश कुमार राणा, सुरेंद्र सिदार के पास जाकर मेरे लड़का को क्यों मारपीट किये हो कहा.

इतने में वह माँ बहन की गंदी-गंदी गालियां देकर नरेश के साथ मारपीट कर रहा था. लड़ाई झगड़ा मारपीट को देख नरेश की पत्नी चंद्रवती आकर झगड़ा छुड़ाने लगी तो उसे भी सुरेंद्र सिदार की पत्नी ने मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट लगी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र सिदार एवं उसकी पत्नी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें