यह चुनाव रेवड़ी और रेहड़ी के बीच खड़ा है: सुप्रिया श्रीनेत - CG Sandesh

यह चुनाव रेवड़ी और रेहड़ी के बीच खड़ा है: सुप्रिया श्रीनेत

रायपुर। पिछले चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल शराबबंदी को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि शराबबंदी का फैसला अगली चुनी हुई सरकार का होगा। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव रेवड़ी और रेहड़ी के बीच खड़ा है।

 


उन्होंने कहा कि, मजदूर गांव गरीब के लिए काम कांग्रेस की रेहड़ी है तो अडाणी के लिए थाली सजाकर देना भाजपा की रेवड़ी है। कांग्रेस लोक हित में रेवड़ी बांटती रहेगी। रेवड़ी बांटने भाजपा ने नगरनार प्लांट को राज्य सरकार के लेने पर रोक लगा दी है। कांग्रेस ने रोजगार, शिक्षा और धान की सर्वाधिक कीमत दी है।

सुप्रिया ने कहा कि भाजपा के पास न कोई मुद्दा न कोई रास्ता बचा है। ध्रुवीकरण ही भाजपा का अंतिम पैंतरा है। धर्म किसी की बपौती नहीं है । भाजपा पर आरोप लगाया कि ये लोग गंगाजल पर भी जीएसटी लगाते हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें