टिकट नहीं मिलने पर नाराज : भाजपा के पूर्व विधायक देवजी भाई प... - CG Sandesh

टिकट नहीं मिलने पर नाराज : भाजपा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने सोशल मीडिया से हटाया पदनाम

रायपुर। विधानसभा चुनाव क लिए प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद से भाजपा में बगावत का दौर लगातार जारी है। धरसीवां से भाजपा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने भाजपा से नाराजगी के चलते अपने सोशल मीडिया से X बीजेपी पदनाम हटाकर धरसीवां का सेवक लिख दिया है। हालांकि उनका ये भी कहना है ​कि कार्यकर्ता मायूस हैं और पार्टी नेतृत्व को इस पर विचार करना चाहिए।

 


 बता दें कि भाजपा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने धरसीवां या रायपुर उत्तर से चुनाव लड़ने का मन बनाया था। पुराने लोगों को टिकिट दिए जाने के बाद से उनको भी लगा की उन्हें मौका दिया जाएगा।

इसी बीच JCCJ और आम आदमी पार्टी लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं भाजपा के नेता भी उनसे संपर्क करने में जुटे हुए हैं। हालांकि पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने अब तक ये साफ नहीं किया है कि वो किसी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे या निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें