ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, CM के बेटे को समन जारी, प्रदेश कां... - CG Sandesh

ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, CM के बेटे को समन जारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घर भी छापेमारी

जयपुर। प्रवर्तन निदेशाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव के खिलाफ समन जारी किया है। उन्हें यह समन विदेशी मुद्रा अधिनियम, 1999 की धारा 37(1) और (3) के अंतर्गत जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के घर ED ने छापेमारी की है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने एक्स पर किए एक पोस्ट में प्रवर्तन निदेशाल के समन को लेकर जानकारी दी है। साथ ही इसी पोस्ट में उन्होंने ईडी की सिलसिलेवार कार्रवाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा ‘भाजपा नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके।’

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के घर छापेमार कार्रवाई
गुरुवार को सुबह सवेरे ही ईडी ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के घर छापेमार कार्रवाई की। डोटासरा के खिलाफ यह कार्रवाई कथित पेपर लीक मामले में की जा रही है। बता दें, राजस्थान में 25 नवंबर 2023 को नई सरकार के गठन के लिए मतदान कराए जाने हैं। कांग्रेस ने गोविंद डोटासरा को प्रदेश के महुआ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

 


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें