रामानुजगंज से बीजेपी प्रत्याशी रामविचार नेताम ने भरा नामांकन - CG Sandesh

रामानुजगंज से बीजेपी प्रत्याशी रामविचार नेताम ने भरा नामांकन

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पक्ष के प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन दाखिल कर रहे है। बता दें कि रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने अपना नामांकन दाखिला कर दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम, रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से शुभ मुहूर्त देख कर पहले सीट का नामांकन दाखिल कर दिए है। साथ ही उन्होंने सरगुजा संभाग की 14 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा भी किया है। वहीं पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से जारी है। रामविचार नेताम ने कहा कि, कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जिस तरह से बागी हो रहे हैं और जिस तरह का वातावरण बन रहा है उससे तो यही प्रतीत होता है कि, निश्चित ही सरगुजा संभाग की सारी सीटें भाजपा ही जीतेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें