छत्तीसगढ़ में रमन सिंह से बड़ा कोई भ्रष्टाचारी नहीं : सीएम भूप... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह से बड़ा कोई भ्रष्टाचारी नहीं : सीएम भूपेश

रायपुर। चुनावी सभा में सीएम बघेल पूर्व सीएम रमन पर जम कर बरसे। उन्होंने कहा कि रमन सिंह से बड़ा भ्रष्टाचारी छत्तीसगढ़ में कोई नहीं है। उनके शासन में लोग परेशान थे। हमारी सरकार ने हर वादा पूरा किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जीताने की अपील की।


छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तरीख का ऐलान होते ही, प्रदेश में सियासी पारा चरम पर है। कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां चुनाव जीतने के लिए पूरा दम लगा रहीं है। बड़े नेता लगातार जनसभा कर रहे हैं। इसी कड़ी में साीएम भूपेश बघेल ने रायपुर के गांधी मैेदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।

जिसमें उन्होंने भाजपा पर जम कर हमला बोला। सीएम ने कहा कि इनके 15 साल के राज में खदान, धान और चावल तक को लुटाने और कमीशन खाने का काम हुआ।

सीएम ने कहा कि धोखे से अगर भाजपा सरकार आ गई तो सरकारी कर्मचारियों का ओपीएस बंद हो जाएगा और इसके लिए आप तैयार रहिए. इस कारण से आप को 17 तारीख को पंजा में बटन दबाना है। कांग्रेस वो पार्टी है, जिसने आजादी की लड़ाई हिंदुस्तान के लुटेरों से लड़ी थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें